मनोरंजन-लाइफ-स्टाइल

ऋतु बसंत मौली ग्याई : नवोदित गायक को एक बार जरूर सुने

नवोदित युवा गीतकार परुण कण्डारी ने अपना दूसरा गढ़वाली पहाड़ी गीत रिलीज किया है. इस गीत में प्रेमी मन की कल्पनाओं की कुदरत से तुलना की गयी है. जिसमें प्रेम, विरह, आनंद, आशा-निराशा जैसी अनुभूतियों को श्रोताओं के साथ जोड़ने की कोशिश की गयी है. गीतकार और गायक परुण ने प्रेम जैसी अनुभूति को बहुत शानदार ऊंचाइयों तक तक पहुंचाने का काम किया है। बसंत  ऋतु के आगमन पर किस तरह प्रेमी मन अपने साथी के लिए झूमने लगता है. उसे पाने की उसकी दिली इच्छाएं कैसी कैसी उलझन में होती हैं. गाने का शीर्षक ऋतु बसंत मौली ग्याई की शुरुआत ही कहीं दूर प्रेमी अपनी प्रेमिका को याद करते हुए यह सोच रहा है कि उसकी प्रेयसी दूर पहाड़ों में बैठी है.. और वह अकेला उसके प्यार में डूबा है. बसंत के खिलते मौसम में उसे पुकार रहा है कि मेरे पास आजा.
ऋतु बसंत मौली ग्याई त्वेथै धे लगाणी तू ऐजा . इसी के साथ श्रृंगार रस का उपयोग करते हुए प्रेमिका के सौंदर्य में आकर्षित प्रेमी के मन की ब्यथा को इस गीत में दर्शाया है.. प्रेम में गिरफ्तार नए प्रेमियों को ये गीत पसंद आ सकता है. गायक ने लम्बे अलाप से गीत को कर्णप्रिय बनाने का अच्छा प्रयास किया है. अगर आप सोशल मीडिया प्रेमी हैं और अपनी भावनाओं को किसी तक पहुँचाना चाहते हैं तो यह गीत आपका सोशल मीडिया स्टेटस बन सकता है. संगीत संयोजन भी श्रोताओं को बांधने में कारगर है. प्रेमिका के सौंदर्य की पहाड़ी प्राकृतिक छटा से तुलना करते हुए उसके हुस्न के चर्चों को गीतकार ने लयबद्ध किया है गीत आनंदित करता है. प्रेमी का नींद चैन, सब उड़ गया है. वह विरह भी महसूस कर रहा और प्रेमिका से मिलन की तीब्र इच्छा उसे बेचैन भी कर रही है. सागर शर्मा के संगीत की तारीफ़ बनती है. जिस तरह से उन्होने बाध्य यंत्रों का संयोजन किया वह गीत को और मोहक बनाता है. गीत के लिंक पर क्लीक करें : https://www.youtube.com/watch?v=4jMmJNPbtB4

एक गीतकार की जीवन प्रेरणा का स्रोत, उसकी पत्नी या प्रेमिका का होना सुखद अहसास दिलाता है। गीतकार ने गीत में मन की भावनाओं को स्वर प्रदान किये हैं. आपको यह गीत यूट्यूब चैनल Gopal Babu Goswami RBG पर आप सुन और देख सकते हैं. इसके अलावा आप यूट्यूब पर सीधे जाकर parun kandari टाइप कर के इस गाने का मजा ले सकते है..

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*