उत्तराखण्ड न्यूज़

बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता की अलख

मीडिया लाइव : पौड़ी :अक्षय तृतीया के मद्देनजर जनपद में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन व जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और चाइल्डलाइन-1098 के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गुरुवार को जनपद के दो विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 700 से अधिक छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरुक किया गया। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि श्रीनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता भट्ट ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट 2012 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं कोटद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य कपिल रतूड़ी ने बाल संरक्षण तंत्र, बच्चों के अधिकारों और संबंधित कानूनों की जानकारी दी। साथ ही चाइल्डलाइन-1098 हेल्पलाइन के बारे में भी जागरुक किया गया।

जिला परिवीक्षा अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरुकता के माध्यम से ही बालिकाओं का सुरक्षित व सशक्त भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद में 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस माह कुल छह विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर श्रीनगर में प्रधानाचार्य मीना गैरोला, पैरालीगल वॉलंटियर्स पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय और सूरज कुमार व कोटद्वार में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था से अभिषेक नेगी और अध्यक्ष राकेश सहित छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*