उत्तराखण्ड न्यूज़

चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक

मीडिया लाइव : पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों के साथ  बैठक आयोजित की गई।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा सीजन के मद्देनजर यात्रा मार्गों पर संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी खाद्य व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान में एफएसएसएआई का टोल फ्री नंबर तथा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी प्रतिष्ठानों में विशेषकर स्टोर व फूड प्रोसेसिंग एरिया में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, कूलिंग व फ्रीजिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण उनकी निर्धारित उपयोग अवधि के भीतर किया जा सके और यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा को लेकर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड द्वारा निरीक्षण एवं सैंपलिंग के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो यात्रा मार्गों पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगी तथा मोबाइल लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच भी करेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे, जिनका अनुपालन निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित खाद्य व्यवसायियों को ऑनलाइन ही प्रस्तुत करना होगा। मानकों का पालन न करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनगर संदीप मिश्रा, व्यवसायी अनिल कुमार अग्रवाल, राकेश आहुजा, छवि अग्रवाल, सतबीर बिष्ट, पंकज जैन, अब्दुल वाजिद सहित अन्य उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*