करप्शन/क्राइमनेशनल ग्लोबल न्यूज़

शर्मसार करने वाली घटना: 13 साल की मासूम है 7 माह की गर्भवती

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड: देश में बच्चियों के साथ लगातार हो रही रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ये अपराध हर घड़ी कहीं न कहीं घटित हो रहे हैं. अब झारखण्ड में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है. जिसमें महज एक 13 साल की मासूम बच्ची रेप की घटना के कारण 7 माह की गर्भवती पाई गई है. यह मामला झारखण्ड के पूर्वी सिंह भूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत का है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो पहले गांववालों ने अपने स्तर से इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला तो पंचायत के सरपंच मामले को स्थानीय पुलिस थाने में ले गए. फिर जाकर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया. घाटशिला एसडीपीओ राजकुमार महेता, चाकुलिया थानाप्रभारी और सीओ अरबिन्द ओझा समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर पीड़ित बच्ची का हाल जाना. पीड़िता का शरीर बेहद कमजोर होने के कारण उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजकुमार महेता बताया कि गांव के ही एक युवक पर पीड़ित बच्ची ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिये भेजा जा रहा है. आगे आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई की जाएगी. गांव के मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित परिवार उसके पास आया था. पीड़िता के परिवार ने आरोपी से बच्ची से शादी कराने की बात की. लेकिन आरोपी ने मना कर दिया. इसके बाद स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा  कायम किया गया है. बच्ची का हाल जानने व मेडिकल जांच करने पहुंचीं डॉ झुलन दास ने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशिलता कुजूर ने भी घटना की जानकारी ली और बच्ची को आवश्यक मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया.

पीडित परिवार में पिता मजदूरी करते हैं. घर की हालत खराब है. मिट्टी के मकान में किसी तरह पीड़ित परिवार का गुजारा चल रहा है. घर तक आने-जाने का रास्ता नहीं है. घर में बिजली-पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. कई तरह की परेशानियों से घिरा सबर परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है.

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*