उत्तराखण्ड न्यूज़

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा,दो लोगों की मौत

देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को मालाकुंठी के पास सड़क हादसा हो गया। खबर के मुताबिक ऋषिकेश की तरफ से श्रीनगर की तरफ जा रही एक स्विफ्ट कार की डंपर के साथ आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार डंपर के नीचे घुस गयी। इस हादसे में दुर्घटना में कार सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कार में सवार बाकी दो लोग घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को मालाकुंठी के पास सड़क हादसा हो गया। खबर के मुताबिक ऋषिकेश की तरफ से श्रीनगर की तरफ जा रही एक स्विफ्ट कार की डंपर के साथ आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार डंपर के नीचे घुस गयी। इस हादसे में दुर्घटना में कार सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कार में सवार बाकी दो लोग घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार चला रहे युवक और उनके बगल वाली सीट पर बैठी उनकी बहन, जो डांग, श्रीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वहीं, कार की पिछली सीट पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और बचाव दल ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस घायलों के नाम और पते की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।पुलिस ने मृतकों के स्वजन को हादसे की सूचना दे दी है। घटना के बाद बदरीनाथ हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर को माना जा रहा है। एक्सीडेंट में जान गवाने वाले मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों (रेहान, ऋतिक और फूल सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।।दिल्ली पॉल्यूशन प्लान: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 40 जगहों पर निजी क्षेत्र (Private Sector) की मदद से 104 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लगाए जाएंगे।।