उत्तराखण्ड न्यूज़

देहरादून में SIR की समीक्षा: 11.90 लाख मतदाताओं का ड्राफ्ट रोल तैयार, 96% मामलों की सुनवाई पूरी

मीडिया लाइव, देहरादून : देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की। बैठक में बताया गया कि जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11 लाख 90 हजार 805 मतदाताओं का ड्राफ्ट रोल तैयार किया गया है। इसमें 3 लाख 95 हजार 772 मामलों में गड़बड़ी (एनोमलिस) और 1 लाख 52 हजार 170 मामले नो मैपिंग के मिले हैं। इन सभी 5 लाख 47 हजार 942 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 96 प्रतिशत मामलों यानी 5.25 लाख से ज्यादा मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। सीडीओ ने बाकी बचे मामलों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में 15 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक प्राप्त प्रारूप-6, 7 एवं 8 के दावों एवं आपत्तियों की भी समीक्षा की गई। इस अवधि में कुल 59,978 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमे प्रारूप-6- 39,025, प्रारूप-7- 10,235, प्रारूप-8- 10,718 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से नो मैपिंग, एवं एनोमलिस से संबंधित मामलों में अभिलेखों का समुचित सत्यापन करते हुए ही आगे की कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में तैनात कार्मिकों के कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा  किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखते हुए प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली, सीपीआई (एम) से अनंत अकाश,  कांग्रेस से सुनील जायसवाल, बसपा से सतेन्द्र सिंह, भीम राव व सतेन्द्र चोपड़ा, सहित सम्बन्धित ईआरओ आनलाईन माध्यम से जुड़े रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों (रेहान, ऋतिक और फूल सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।।दिल्ली पॉल्यूशन प्लान: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 40 जगहों पर निजी क्षेत्र (Private Sector) की मदद से 104 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लगाए जाएंगे।।