उत्तराखण्ड न्यूज़

युवा सरकार बना और बिगाड़ सकते हैं: रावत

मीडिया लाइव, चमोली : अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय गोपेश्वर में प्रेस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान में प्रेस की भूमिका को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलायी गयी और मतदान प्रक्रिया को बेहतर बनाने को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।

जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में प्रेस भी बडी भूमिका रहती है। प्रेस द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। प्रेस क्लब गोपेश्वर के अध्यक्ष देवेन्द्र रावत ने मतदान प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के पढे लिखे युवा सरकार बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं।

वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती ने बताया कि मतदाताओं के नाम दो दो जगहों पर होते हैं जिससे मतदान प्रतिशत में अन्तर देखने को मिलता। कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 03 मई को मनाया जाता है वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र संघ के जन सूचना विभाग ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का निर्णय लिया था। संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने 3 मई को इस की घोषणा की थी ।

इसका मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को बढावा देना व लोकतंत्र और मानवाधिकारों के पारदर्शिता स्तर को बढाना है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजपाल सिंह बिष्ट, जगदीश पोखरियाल, नंदन सिंह बिष्ट, यदुवीर सिंह फर्स्वाण,राम सिंह, सतेन्द्र पुण्डीर, गुडु राजा, संदीप सिंह,विमल सिंह,सुरेन्द्र गडिया सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*