अन्य

मतदाता सूची की जानकारी के लिए जन सहायता केन्द्र स्थापित

मीडिया लाइव, पौड़ी: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची से संबंधित सूचना, प्रतिक्रिया, सुझाव एवं शिकायतों के समाधान हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल में जन सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) स्थापित किया गया है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह इन बताया कि हेल्प डेस्क के संचालन के लिए राजेश कोहली, जिला स्वान प्रभारी, पौड़ी (मोबाइल नंबर: 7618115865) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनमें जनपद सीमा के बाहर से कॉल करने हेतु 01368-1950 तथा जनपद के भीतर से कॉल करने हेतु 1950 नंबर निर्धारित किया गया है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से संबंधित कार्यों जैसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने, नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने, नाम जोड़ने, संशोधन या अन्य किसी जानकारी के लिए उक्त हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा कार्यदिवसों में उपलब्ध रहेगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*