नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

डीएम ने किया बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित

मीडिया लाइव, पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में लघु उद्यम, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के उत्कृष्ट कारीगरों एवं उद्यमियों के चयन हेतु गठित जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न आवेदकों के उत्पादों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए उनकी गुणवत्ता, नवाचार एवं उपयोगिता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। समिति के समक्ष प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की गयी।

हथकरघा श्रेणी में कुल 1 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें मेहा डबराल (शॉल एवं स्टॉल उत्पाद) को चयनित किया गया। हस्तशिल्प श्रेणी में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जसपाल सिंह रमोला (काष्ठ कला उत्पाद) को प्रथम तथा दीपाली भाटिया (पीरूल एवं नीडल आधारित उत्पाद) को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।

इसके अलावा, लघु उद्यम श्रेणी में कुल 3 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मै० बायोक्राफ्ट इनोवेशन प्रा. लि. (बैंबू ग्रेन्यूल्स) को प्रथम एवं मै० हिमालय हर्बेरिया (शिलाजीत, अश्वगंधा एवं हर्बल एक्सट्रैक्ट्स उत्पाद) को द्वितीय स्थान हेतु चयनित किया गया। जिलाधिकारी ने चयनित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक आर पी आर्य एवं सहायक प्रबंधक अंकित सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*