करप्शन/क्राइम

हुडदंग कर रहे थे, पुलिस ने पढाया कानून का पाठ

मीडिया लाइव, देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर रहे व्यक्तियों को पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, मामूली विवाद में आपस में मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

खबर के मुताबिक कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र से बीती 29 मई को थाना पुलिस को सूचना मिली की देहराखास निकट कोतवाली पटेलनगर वाली गली में दो पक्षों का बच्चों को लेकर आपस में विवाद हो रहा है। इस सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति आपस में मारपीट में उतारु थे। जिनको पुलिस द्वारा मौके पर समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट का प्रयास करने लगे।

मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशांका के दृष्टिगत पुलिस ने दोनो पक्षो के 5 व्यक्तियो (1)-इन्तजार पुत्र यामीन निवासी कारगी ग्रान्ट थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून (2)-सद्दाम पुत्र शरीफ निवासी उपरोक्त (3)-रिजवान पुत्र यूनूस निवासी उपरोक्त (4)-शहजाद पुत्र एजाज निवासी उपरोक्त (5)-अयान पुत्र इमरान निवासी उपरोक्त को धारा 170 बीएनएसएस (भारतीय न्याय संहिता) में गिरफ्तार किया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*