उत्तराखण्ड न्यूज़

किया जा रहा है बैकयार्ड कुक्कुट योजना का संचालन

मीडिया लाइव, चमोली : आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों की आय को बढाने के लिए मजबूती से कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य में बैकयार्ड कुक्कुट योजना का संचालन किया जा रहा है।

योजना के तहत विभाग की ओर से 117 लाभार्थियों को इकाई आवंटित की गई है। जिससे ग्रामीण कुक्कुट पालन कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी अशीम देव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित बैक्यार्ड कुक्कूट योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के ग्रामीणों को कुक्कूट फार्म स्थापना के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। जिसके तहत लाभार्थी को 50 कुक्कूट के चूजों के साथ ही 6 किलोग्राम दाना, जाली और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान तक विभाग की ओर जनपद में संचालित बैक्याड़ कुक्कूट योजना से 18 सौ से अधिक लाभार्थियों को लाभांवित किया जा चुका है।विभाग की ओर से योजना का लाभ लेने वाली पठियालधार निवासी दर्शन और दोगड़ी-कांडई गांव निवासी भगत कनियाल का कहना है कि योजना के माध्यम से घर पर ही अन्य कार्यों के साथ कुक्कूट पालन कार्य किया जा सकता है।

साथ ही विभागीय योजना होने के चलते कुक्कूट पालन की तकनीक और उपचार जैसी सुविधा भी विभाग की ओर से समय-समय पर प्रदान की जाती है। ऐसे में सरकार की यह योजना ग्रामीणों को घर बैठे अच्छी आय प्रदान करने का साधन बन रही है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*