उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

पुलिस ने दो तमंचाबाजों को किया गिरफ्तार …

मीडिया लाइव, देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर दो गुटों में हुए विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को थाना राजपुर पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग 1 अवैध तमंचा 12 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद में आरोपियों ने दूसरे गुट पर जानलेवा हमला करने की नियत से फायर किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

16 मई को थाना रायपुर पुलिस को कृषाली चौक पर कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मारपीट कर दंगा करने और हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर थाना रायपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी थी, जो भारी पुलिस बल को देखकर मौके से तितर-बितर हो गई। सार्वजनिक स्थान पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना की संवेदनशीलता के मद्देनजर एसएसपी द्वारा तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिस पर चौकी प्रभारी आईटी पार्क द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

थाना रायपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया, दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। घटना में शामिल तीसरा मुख्य आरोपी हर्षित गुर्जर निवासी मुजफ्फरनगर है। पुलिस ने बताया कि 15 मई को हर्षित गुर्जर ने उधम और देव गुर्जर को अपने किराए के कमरे आईटी पार्क में तमंचा के साथ बुलाया था। हर्षित गुर्जर के कमरे में पहुंचने पर दोनों व्यक्तियों ने देखा कि वहां पहले से ही 10 से 12 और लड़के कई तमंचों के साथ मौजूद थे।

पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली कि हर्षित गुर्जर का कुछ दिनों पहले संगम नाम के लड़के और उसके साथियों के साथ सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के गेट के पास झगड़ा हुआ था. जिसका बदला लेने के लिए आरोपी हर्षित गुर्जर ने अपने अन्य साथियों को अवैध असलहों के साथ देहरादून बुलाया था.

16 मई को सभी लोग हर्षित गुर्जर के साथ कृषाली चौक पर पहुंचे. जहां संगम अपने अन्य साथियों के साथ खड़ा था. कृषाली चौक पर दोनों पक्षों का आपस में विवाद शुरू हो गया. इस दौरान आरोपी हर्षित गुर्जर के साथ आए युवकों ने झगड़े के दौरान हवाई फायर करते हुए दूसरे पक्ष को डराने का प्रयास किया था.

रिसॉर्ट मारपीट के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार: वहीं, प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत रिसॉर्ट में हुई मारपीट की घटना में युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने झांझरा के पास से गिरफ्तार किया. आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रिसॉर्ट पर बर्थडे पार्टी मनाने आए युवकों पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है. जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*