उत्तराखण्ड न्यूज़

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री में थर्मोकोल की प्लेटें व अन्य आइटम बनाये जाते थे…

मीडिया लाइव, हरिद्वार : शहर क्षेत्र के सिडकुल स्थित केकेजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में भीषण आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस फैक्ट्री में थर्मोकोल की प्लेटें वह अन्य आइटम बनाये जाते थे। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग को भुझाने के लिए हरिद्वार, भेल, सिडकुल, रुड़की, ऋषिकेश सहित अन्य क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी थी।

वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री में पैकेजिंग का कार्य होता है। थर्माकोल आदि सेंसिटिव आइटम थे। थर्मोकोल के सामान के आग पकड़ते ही आग बहुत तेजी से फैल गई। जैसे ही हमें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, उसी के आधार पर हमारे द्वारा 8 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए रवाना कर दी गयीं। गाड़ियों ने आग बुझाने में सफलता प्राप्त की।

एसपी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की कुछ गाड़ियां ऋषिकेश से भी आईं. फैक्ट्री के अंदर कोई भी आदमी नहीं फंसा हुआ है। इस बात को कन्फर्म कर लिया गया है। वहीं इस फैक्ट्री के आसपास जो अन्य फैक्ट्रियां हैं, वहां पर आग न फैले इसको लेकर चारों तरफ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगा दी गईं। इसी के साथ एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं अत्यधिक हो जाती हैं। यही कारण है कि इन दिनों काफी एहतियात बरतनी चाहिए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*