उत्तराखण्ड न्यूज़

पर्यवेक्षकों ने सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मीडिया लाइव : लोक सभा के लिए .प्रेक्षक आईएएस डाॅ. ई. रमेश कुमार  आईएएस आर.जे.हलानी व जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम गढ़वाल धीराज सिंह गब्र्याल, नोडल अधिकारी कार्मिक प्रबन्धन-सीडीओ दीप्ति सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम डाॅ. शिव कुमार बरनवाल सहित संबंधित अधिकारियों ने आज देर सांय कलैक्ट्रेट परिसर के वीसी कक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईएमएस साॅफ्टवेयर द्वारा आॅनलाइन द्वितीय रेण्डोमाईजेशन किया गया। जिसमें जनपद के 06 विधान सभा हेतु 992 मतदान दलों का आंवटन किया। द्वितीय रेण्डोमाईजेशन में कुल 3968 कार्मिक की सूची जारी कर संयुक्त हस्ताक्षर कर विधान सभावार लिफाफे में बन्द कर सील की गई। 3968 कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी 992, मतदान अधिकारी प्रथम 992, मतदान अधिकारी द्वितीय 992 एवं मतदान अधिकारी तृतीय 992 शामिल हैं।

रेण्डोमाईजेशन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कमला रावत, जिलाध्यक्ष अपसंख्यक राहत हुसैन, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद रतूड़ी, बासपा मंहगी राम, मुख्य चुनाव अभिकर्ता यूकेडी सी.पी.भट्ट, भाजपा के सहायक निर्वाचक अभिकर्ता संजय बलूनी, सांसद प्रतिनिधि लोकसभा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जुगरान सहित संबंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*