उत्तराखण्ड न्यूज़

बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया, लाइव, गोपेश्वर: खेल विभाग चमोली द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दिनांक 6 नवम्बर से 9 नवम्बर, तक बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद उधमसिंहनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, नरेन्द्रनगर टिहरी, हरिद्वार, टनकपुर (चम्पावत) एवं एवं सिटी क्लब ऋषिकेश तथा जनपद चमोली सहित कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति के आधार आयोजित की जा रही हैं।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक आनन्द सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि हेम पुजारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में देहरादून ने चम्पावत को 2-0 से, द्वितीय मैच में पौड़ी ने चमोली को 2-1 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।

आज खेले गये मैचों के निर्णायकों की भूमिका में सर्वश्री कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुवंर, बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार, तथा स्कोरर श्रीमती रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, हेमा नयाल, संगीता नेगी, शिवानी रावत रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*