उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

सरकार बजट सत्र में सख्त भू-कानून लाएगी: मुख्यमंत्री

मीडिया लाइव, देहरादून: नई दिल्ली: में उत्तराखंड निवास के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि नीति आयोग की सतत विकास के लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को देश प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर घोषणा की कि प्रदेश सरकार आने वाले बजट सत्र में एक सख्त भू-कानून लाएगी। इसकी काफी लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नौ नवंबर को राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करेगा। पिछले सालों में राज्य के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां लागू की गईं।

नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि नीति आयोग की सतत विकास के लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को देश प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टअप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई।

जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सबसे अनुकूल राज्य होने के लिए भी उत्तराखंड को देश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम उठाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। जल्द ही यूसीसी राज्य में लागू करने की दिशा में कार्य किएं जा रहे हैं।

धामी ने कहा, राज्य में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया। तीन वर्षों में राज्य में 18,500 सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गईं। राज्य में जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया।

पांच हजार हेक्टयेर से भी अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। प्रदेश में लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटिया मानसिकता के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*