उत्तराखण्ड न्यूज़

गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान से सम्मानित होगे वरिष्ठ पत्रकार

मीडिया लाइव, चमोली: 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले में इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट को गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। क्रान्ति भट्ट द्वारा हिमालय क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से प्रख्यात लेखन एवं गौचर मेले के संस्थापक गोविन्द प्रसाद नौटियाल के सपनों को पूरा करने का अद्वितीय प्रयास करने पर स्मृति समिति द्वारा उनका चयन किया गया है।

स्मृति समिति के सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से गौचर मेले के उद्घाटन के अवसर पर 14 नवंबर को मेला पंडाल में दोपहर 1 बजे प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट ने पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में उनके आलेख, रिपोर्ट और शोध आलेख प्रकाशित हुए है। पत्रकारिता के लिए विभिन्न मंचों, संगठनों, सामाजिक, शिक्षा, संस्कृति, सनातन कार्य क्षेत्र में लगे संगठनों से पुरस्कृत हो चुके है। भट्ट किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य रहे। चमोली जिला रेडक्रास सोसायटी में तीन वर्षों तक अध्यक्ष पद पर कार्य किया। 10 वर्षों तक लगातार चमोली जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य और इस अवधि में कुछ समय के लिए रुद्रप्रयाग के जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य पद का अतिरिक्त दायित्व भी सभाला। वर्तमान में श्री भट्ट दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के ब्यौरा प्रभारी एवं यूएनआई के संवाददाता और एक स्वतंत्र मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में कार्यरत है।  

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*