नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

BJP की आंधी , यूपी-बिहार के किले को बचाते हुए बंगाल में लगाई सेंध

Lok Sabha Election Results 2019) के नतीजों के रुझानों में बीजेपी (BJP) आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, कुल 542 सीटों में एनडीए 345 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, यूपीए 80 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बीजेपी अपने पुराने किले को बचाती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन सुधरा है। अब तक आए रुझानों के अनुसार, बीजेपी 16 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि पिछली बार पार्टी की सीट महज दो थी। पढ़ें दोपहर तक के रुझानों के अनुसार, अब तक 10 बड़ी बातें:

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में कैलाश और शिवप्रकाश ने किया कमाल

1- मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में दोपहर 12 बजे तक मिले रुझान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘प्रचंड मोदी लहर दिखाई दे रही है। प्रदेश में कुल 29 सीटों में से 28 पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल एक छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही आगे चल रहा है।

2-भाकपा ने चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत राजग की निर्णायक बढ़त और विपक्षी दलों की बदहाली के लिये कांग्रेस की लचर नीति को जिम्मेदार ठहराया है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने पीटीआई भाषा को बताया कि इस स्थिति की एकमात्र वजह विपक्ष का विभाजन है।

3- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती चरणों से ही अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

4- कर्नाटक में लोकसभा की 28 में से 23 सीटों पर भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस तीन सीटों और जद(एस) एक सीट पर आगे है। अभी तक प्राप्त रुझान संकेत दे रहे हैं कि दोनों दलों का गठबंधन संभवत: काम नहीं कर पाएगा।एक निर्दलीय उम्मीदवार मांड्या में आगे चल रही हैं।

5-  राजस्थान में लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा की अगुवाई वाला राजग सभी 25 सीटों पर आगे चल रहा है और सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक के रूझान में उसके लगभग 14 उम्मीदवारों की बढ़त एक लाख से अधिक मतों की हो गयी है। भीलवाड़ा सीट पर तो भाजपा प्रत्याशी की शुरुआती बढ़त तीन लाख से अधिक मतों की है।

6- बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव में मतगणना के रूझानों में भाजपा के ‘बड़ी जीत की ओर बढ़ने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदी लहर की बदौलत दोबारा सत्ता में वापसी कर रही है क्योंकि बृहस्पतिवार को सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े (272 सीट) को पार कर गई है जबकि कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है। सुषमा ने ट्वीट किया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी- भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत अभिनन्दन । मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।

7- दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक झटका लगता दिख रहा है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार महज दो सीटों पर दूसरे स्थान पर हैं।

8- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को हो रही वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सभी 26 सीटों पर आगे चल रही है।

9- बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती कुछ घंटों में ही बृहस्पतिवार को पहली बार 40,000 अंक के पार पहुंच गया। सेंसेक्स का यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,000 अंक के पार पहुंच गया।

10- रविशंकर प्रसाद और राधा मोहन सिंह सहित चार केंद्रीय मंत्री बिहार में अपनी अपनी लोकसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं, वहीं पाटलिपुत्र से एक अन्य केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव राजद की अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी मीसा भारती से पीछे चल रहे हैं।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*