
नौगाँव-स्यूंसी- बीरोंखाल में 26-27 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र एवं बीपी जांच शिविर से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
दिनेश्वर सिंह, बीरोंखाल, 24 अक्टूबर 2026 : नौगाँव-स्यूंसी-बीरोंखाल में 26-27 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र एवं बीपी जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में लोग अक्सर शहरों से बहुत ज्यादा दूरी होने के कारण आंख सम्बन्धी समस्याओं को लेकर लापरवाही बरतने लगते हैं और समय पर उचित जांच नहीं करा पाते हैं। ग्रामीणों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए गांव के पास ही इस मेडिकल कैंप की शुरुआत की जा रही है।
यह पूरी पहल गढ़वाल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज (GIPS), पौड़ी गढ़वाल के सामाजिक सरोकार अभियान “Helping Hands with GIPS” के अंतर्गत की गई है।
ये भी पढ़ें : विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाओं की दी सुविधा
नौगाँव-स्यूंसी-बीरोंखाल में 26-27 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र एवं बीपी जांच शिविर कब और कहां आयोजित होगा
- बीरोंखाल ब्लॉक मुख्यालय: 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे से बीरोंखाल विकास खंड परिसर में शिविर शुरू होगा।
- तहसील मुख्यालय स्यूंसी: 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे से मुख्य बाजार स्थित देवी मंदिर हॉल (मेहरबान सिंह कंडारी राजकीय इंटर कॉलेज के पास), स्यूंसी में कैंप लगाया जाएगा।
निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं
- अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा आँखों की निःशुल्क अत्याधुनिक जांच की जाएगी।
- आँखों के डॉक्टरों की जांच के बाद आवश्यकतानुसार मरीजों को मुफ्त चश्मा वितरण किया जाएगा।
- डॉक्टरों के पर्चे के आधार पर मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
- शिविर में आने वाले सभी ग्रामीणों की निःशुल्क बीपी (ब्लड प्रेशर) जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें : aiims.edu/index.php/en