हेल्थ-केयर

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाओं की दी सुविधा

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिला चिकित्सालय पौड़ी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), फिजिशियन तथा महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।शिविर के दौरान 42 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग के अंतर्गत उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं ओरल कैंसर की जांच की गई।

इसके अलावा 26 मरीजों की टीबी जांच, 85 प्रयोगशाला जांच, 73 एक्स-रे, 17 नेत्र संबंधी जांच तथा चार गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी।शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क एक्स-रे, प्रयोगशाला जांच, टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, एएनसी जांच एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीशा सचदेवा, डॉ. मयंक चौहान, डॉ. रूपा, डॉ. गौरव शर्मा, एएनएम नीलम नेगी, नीति डोभाल, विवेक घिल्डियाल, रजनी जैन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*