उत्तराखण्ड न्यूज़

नंदा राजजात : जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली: नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासनजिलाधिकारी ने यात्रा तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक। नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों की स्थिति, पड़ावों पर तैयारी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

उन्होंने यात्रा के सफल और सुगम आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्माण कार्याें के साथ की जाने वाली तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बैठक के दौरान नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर यात्रा पड़ावों पर पार्किंग, आवास, पेयजल और विद्युत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए किए जाने वाले कार्यों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि यात्रा तैयारियों को लेकर 25 उप समितियों का गठन करने के साथ ही 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। वहीं यात्रा मार्ग पर किए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए जन प्रतिनिधियों, समितियों और ग्रामीणों की ओर से 5 सौ प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रस्तावों पर कार्रवाई और दोहराव न हो इसके लिए प्रस्तावों के परीक्षण करने के जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को विधायकगणों व समितियों के साथ बैठक कर प्रस्तावों को लेकर चर्चा करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रा के सड़क मार्ग वाले क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों को चिंहित करने और नए पार्किंग स्थलों की आवश्यकता को लेकर रिर्पोट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि चमोली जनपद में आयोजित होने वाली नंदा देवी राजजात विश्व की सबसे लम्बी 230 किमी की पैदल यात्रा है। यात्रा जनपद के 6 विकासखंडों के 25 पड़ावों से होकर गुजरती है। यात्रा के सफल और सुचारु संचालन के लिए पड़ावों के साथ ही यात्रा मार्ग पर कार्य किए जाने है। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार व अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश भी मौजूद थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*