उत्तराखण्ड न्यूज़

कर्णप्रयाग, पोखरी और गैरसैंण में आयोजित हुए बहुउद्देशीय शिविर

मीडिया लाइव, चमोली : केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को चमोली के कर्णप्रयाग, पोखरी एवं विकासखंड गैरसैंण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान जनपद के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगार ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र ग्रामीणों को योजना से जोड़ने के लिए आवेदन पत्र भी वितरित किए गए।

जनपद के पोखरी विकासखण्ड में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र राणा तथा गैरसैंण में सांसद प्रतिनिधि श्री पृथ्वी सिंह ने किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ योजना के आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता की भी जानकारी प्रदान की गई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि पोखरी में आयोजित शिविर में क्षेत्र के 247 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से विभिन्न विभागों को अलग-अलग योजनाओं के लिए 186 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका विभागों की ओर से मौके पर ही निस्तारण किया गया। गैरसैंण में आयोजित शिविर में 187 प्रतिभागियों में से 45 ग्रामीणों की ओर आवेदन किया गया। जिनमें से 22 आवेदनों को मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष के निस्तारण के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं कर्णप्रयाग में आयोजित शिविर में 180 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर 55 की ओर से आवेदन किया गया। यहां प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष 33 का मौके पर निस्तारण कर अन्य को निस्तारण हेतु अग्रसारित किया गया है। शिविर में कृषि व उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीणों को कृषि यंत्र व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*