उत्तराखण्ड न्यूज़

आपदा प्रभावितों की आजीविका संवर्द्धन के लिए ग्रामोत्थान ने बांटी राहत राशि

मीडिया लाइव, चमोली : आपदा प्रभावितों की आजीविका संवर्द्धन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार की ओर से प्रभावितों को अपने कारोबार को पुनः स्थापना करने के लिए सहयोग भी किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थराली में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की ओर से नगर क्षेत्र के 86 आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक वितरित किए गए।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में 22 व 23 अगस्त को थराली क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ था। जिसके बाद से सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों के जीवन का सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने 80 आपदा प्रभावित व्यवसायियों को आजीविका संवर्द्धन हेतु 52 लाख 95 हजार की धनराशि के चैक वितरित किए गए। साथ ही तहसील प्रशासन की ओर से 9 आपदा प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार की मुख्यमंत्री राहत कोष की मुआवजा धनराशि के चैक उपलब्ध कराए गए।

इस मौके डीपीएम ग्रामोत्थान शशिकांत यादव, सहायक प्रबंधक राजबर सिंह बिष्ट, सहकारिता अध्यक्ष पूजा पुरोहित, इंदू देवी, बीना देवी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक गंभीर नेगी, विपिन मिश्र, देवी जोशी, विकास जोशी, आलिम, साहिब शाह, हीरा देवी, मीनाक्षी देवी आदि मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*