सरकार/योजनाएं

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

मीडिया लाइव, चमोली : विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम, दिशा-निर्देशों तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में राजनीतिक दलों एवं उनके बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए) की भूमिका भी अहम है।

उन्होंने बताया आज 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन अभियान प्रारम्भ हो गया है। प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी संपन्न किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिन्हें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज कराया जा सकेगा। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गणना एवं सत्यापन चरण के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे। आधार कार्ड केवल पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य होगा, नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं। साथ ही आधार संख्या उपलब्ध कराना पूर्णतः वैकल्पिक रहेगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ संपन्न हो सके।

बैठक में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.सी. सती, मदन लोहानी, अनूप सिंह, ज्ञानेंद्र खंतवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*