उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : विधायक विनोद कंडारी ने सीनियर डीजीएम को मीटिंग से बाहर किया, आखिर क्यों ?

मीडिया लाइव, नई टिहरी:  रेलवे प्रभावितों की समस्याओं पर लापरवाही बरतने पर खासे नजर आए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने रेलवे के सीनियर डीजीएम को मीटिंग से सीधे  बाहर कर दिया। विधायक ने कहा कि रेलवे प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें धमकाया जा रहा है, अफसरों की ऐसे दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MEDIA LIVE : जंगल में आग लगाने वालों की अब खैर नहीं, होगा मुक़दमा

जिहारी स्थित विकास भवन में आयोजित बैठक में विधायक विनोद कंडारी ने चौरास-ममलेथा क्षेत्र में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान बेतरतीब तरीके से किए जा रहे विस्फोट के कारण मकानों में आ रही दरारों के संबंध में रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। विधायक ने कहा कि रेलवे के अधिकारी रेलवे प्रभावितों के साथ सही बर्ताव नहीं कर रहे हैं। इससे नाराज विधायक ने रेलवे के सीनियर डीजीएम पीपी बडोगा को बैठक से बाहर कर दिया। विधायक ने भवन स्वामियों को धमकाने रेलवे व संबंधित कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ एसडीम कीर्तिनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में पहुंचे जन प्रतिनिधियों ने दो सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रेलवे का काम ठप करने की चेतावनी दी। सीएचसी देवप्रयाग में पीपीपी मोड में होने के बाद भी समय पर अल्ट्रासाउंड न होने व स्त्री रोग विशेषज्ञ के कई बार नदारद रहने से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर विधायक ने व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।

MEDIA LIVE : डॉक्टर के साथ हुई ठगी, मामले में पति पत्नी गिरफ्तार

वहीं, हिडोलाखाल और पौड़ीखाल में कई दिनों से विद्युत व्यवस्था की बदहाली व इससे प्रभावित हो रही जल आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग के अभियंताओं को आड़े हाथों लिया। एक सप्ताह में क्षेत्र में बिजली व पानी की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। विधायक ने डीएफओ नरेंद्रनगर को निर्देश दिए कि सड़कों में आपत्ति न लगाते हुए लोनिवि व वन विभाग बैठक कर समस्या का हल निकाले। अधिकारियों के जनता के फोन नहीं उठाने पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों का फोन रिसीव कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, एसडीएम सोनिया पंत, डीडीओ सुनील, समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, नरेंद्र कुंवर, मंगल सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।

MEDIA LIVE : सूर्यधार पर फुल फॉर्म में महाराज: अफसरों को दो टूक दे रहे हिदायत

 

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*