उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE : जंगल में आग लगाने वालों की अब खैर नहीं, होगा मुक़दमा

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : उत्तराखंड के जंगलों में आग कि घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग प्रशासन और पुलिस इस पर नियंत्रण करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। इस लिहाज से जिला परशन ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

MEDIA LIVE : हमलावर हो रहे आवारा मवेशियों से इस तरह निपटा जाएगा यहाँयहाँ अब वनाग्नि की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाएं न हो इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से गश्त करते रहें और आग लगाने वालों की प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

MEDIA LIVE : चम्पावत उपचुनाव में सीएम धामी को ढील देने के मूड में नहीं कांग्रेस, खटीमा का अनुभव होगा इस्तेमाल !

डीएम ने कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और आग लगाने वाले के संबंध में साक्ष्य (फोटोग्राफ्स/वीडियोग्राफ्स) सहित सूचित करने वाले को 10 हजार की धनराशि दी जायेगी तथा उसका नाम भी गुप्त रखा जायेगा। जिलाधिकारी ने राजस्व प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि आग लगने की घटनाओं की सूचना प्राप्त होते ही समन्वय बनाकर कार्य करें। सभी पटवारी कानूनगों को ऐसी घटनाओं की जानकारी तत्परता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि शरारती तत्वों पर कार्यवाही की जा सके। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि अपने स्तर से उस क्षेत्र के अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगे कि घटना क्यों हुई या कहां से शुरू हुई। अधिकारी की जबाबदेही तय करने के साथ डेली मानीटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि जिस क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं नहीं होती या वनाग्नि रोकने में जो लोग सहयोग करते हैं उन्हें भी पुरस्कृत करें।

MEDIA LIVE : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को लेकर सीधे कार्रवाई के मूड में सीएम धामी, पौड़ी जिला पंचायत की फाइल भी तलब की

डीएफओ बदीनाथ ने वन विभाग द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि जिले में अब तक 110 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं जिसमें 130 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है लगभग 6 लाख की क्षति हो चुकी है। बैठक में बताया गया कि आपदा, फायर तथा वन विभाग की संयुक्त टीमें भी गांव गांव जाकर लोगों को वनाग्नि के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

MEDIA LIVE : बाबा की काली करतूत : किशोरावस्था से करता आया दुष्कर्म , शादी के बाद बेटियों पर भी थी बुरी नजर
बैठक में बद्रीनाथ डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, डीएफओ केदारनाथ आईएस नेगी, डीएफओ नन्दादेवी एनवी शर्मा, एडीएम अभिषेक त्रिपाठी, एनके जोशी, बलवन्त सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

MEDIA LIVE : उत्तराखण्ड में बढ़ने लगे हैं फिर कोरोना के मरीज , एक मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*