उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

MEDIA LIVE : तम्बाकू मुक्त राज्य बने उत्तराखंड, स्वास्थ्य विभाग संभालेगा मोर्चा, चलेगा जागरूकता अभियान

मीडिया लाइव, देहरादून : सीएमओ डाॅ मनोज उप्रेतीA ने अवगत कराया है कि स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड ने तम्बाकू निषेध के प्रति जागरूकता जनमानस तक पहुंचाने के लिए ‘‘आओ गाँव चलें-उत्तराखण्ड को तम्बाकू मुक्त करें’’ अभियान का शुभारम्भ किया है।

MEDIA LIVE : चमोली जिले में डीएम ने दिया स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मन्त्री महोदय ने निर्देशित दिए हैं कि राज्य में तम्बाकू निषेध के लिए विभिन्न गतिविधियों के जरिये अभियान चलाया जाये तथा मंगलवार 31 मई को तम्बाकू निषेध पर चिकित्सा इकाई / ग्राम पंचायत / गांव/ प्राथमिक विद्यालयों/माध्यमिक विद्यालयों / उच्च शिक्षा सम्बन्धित समस्त महाविद्यालयों/ कार्यालयों में एक साथ शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिससे अधिक से अधिक जनमानस को तम्बाकू से स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा सके।

MEDIA LIVE : राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड से डॉ कल्पना सैनी को बनाया प्रत्याशी, दिग्गजों को झटका !

उन्होनें अवगत कराया है कि राष्ट्रीय तम्बाकू दिवस के अवसर पर 31 मई 2021 को जनपद के समस्त कार्यालयों में प्रातः 10 बजे तम्बाकू शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी विभागध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ आने वाले समस्त अधिकारियों/कार्मिकों को शपथ कार्यक्रम में शपथ दिलाए जाने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है। साथ ही उक्त कार्यक्रम हेतु रूप रेखा तैयार कर कार्यक्रम की 2 फोटोग्राफ प्रतिभागियों की संख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेजी जानी हैं। MEDIA LIVE : ACCIDENT: बदरीनाथ जा रही 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस दीवार से टकराई

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*