उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE : यूपी के सीएम योगी हरिद्वार में : बोले- नई विकासगाथा लिख रहे हैं यूपी-उत्तराखंड

मीडिया लाइव , हरिद्वार : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और यूपी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई संत मौजूद रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर 300 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और पीएसी की दो कंपनी की तैनात हैं।

MEDIA LIVE : पीके का मिशन बिहार: नई पार्टी बनाने पर प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, करेंगे 3000 किलोमीटर की पदयात्रा

अलकनंदा घाट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से भागीरथी पर्यटक आवास का निर्माण कराया गया है। जिसका आज सीएम योगी ने लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। आज अपने दौरे के तीसरे दिन वह हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण किया।

MEDIA LIVE : आज हरिद्वार में योगी : भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण करेंगे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी

यूपी टूरिज्म के पुराने होटल अलकनंदा को उत्तराखंड पर्यटन निगम के हवाले किया जाना है। पहाड़ी शैली से बनाए गए भागीरथी होटल में 100 कमरों में 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं। दोपहर 2.15 बजे सीएम योगी ऋषिकुल महाविद्यालय में स्पर्श गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

MEDIA LIVE : पैतृक गांव पहुंचकर किया गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण, अब मां से मिलेंगे
लाखों युवाओं के लिए होगा फायदेमंद
हरिद्वार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ ईको-टूरिज्म के भी पर्याप्त अवसर हैं। यह लाखों युवाओं के लिए फायदेमंद होगा। राज्य में हर मौसम में पर्यटन की गुंजाइश है, कुछ लोग यहां श्रद्धालु भक्तों के रूप में आते हैं तो कुछ पर्यटक के रूप में । उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिस पहल को आगे बढ़ाया था, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उसे चरम तक पहुंचाया है।

MEDIA LIVE : मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भाई शनिदेव और मायकेवासियों ने किया विदा

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*