उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE : पैतृक गांव पहुंचकर किया गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण, अब मां से मिलेंगे

मीडिया लाइव, पौड़ी : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड का 21 साल से चला आ रहा संंपति विवाद अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। कहा कि तेजी से अब दोनों प्रदेशों का विकास हो रहा है। सीएम ने कहा कि यूपी में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। आस्था की वजह से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। योगी ने साफ़ किया ! सबकी आस्था का सम्मान होना चाहिए।

MEDIA LIVE : परम्परा और विधिविधान से विश्व प्रसिद्द गंगोत्री यमनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार गढ़वाल जनपद के अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गुरु को यादकर सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हुईं।

MEDIA LIVE : 6 लोग घायल : थानों रोड पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद अब वह अपनी मां सावित्री देवी से और परिजनों से मिलने घर जाएंगे। बेटे के गांव पहुंचने से यहां परिजन उत्साहित हैं। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर की ओर रवाना हुए।

MEDIA LIVE : दिलचस्प है 66 के दूल्हे और 38 की दुल्हन की शादी की कहानी !

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के लिए मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण किया। दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

MEDIA LIVE : केदारनाथ हेली सेवा को करनी पड़ेगी कड़ी मशक्कत : ऑनलाइन टिकटों की एडवांस बुकिंग फुल

यूपी-उत्तराखंड का 21 साल से चला आ रहा सम्पत्ति विवाद अब पूर्ण रूप से समाप्त

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का 21 साल से चला आ रहा संंपति विवाद अब पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है। कहा कि तेजी से अब दोनों प्रदेशों का विकास हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। आस्था की वजह से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। सबकी आस्था का सम्मान होना चाहिए। यूपी में लाउडस्पीकर का शोर खत्म कर दिया। आस्था के नाम पर भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने देने जाएगा।

MEDIA LIVE : आठ साल के मोदी के ‘कुशासन’ ने बर्बाद कर दिया देश को : राहुल गाँधी

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*