उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : आंधी ने ली दो लोगों की जान !

मीडिया लाइव, देहरादून: रविवार को हुई बारिश ने जहां देश के कई राज्यों में तपतपाती गर्मी से राहत देने का काम किया है, वहीं कुछ जगहों पर बड़ा नुकसान भी पहुंचाया है। जी हां ऐसा कुछ हुआ उत्तराखंड के हरिद्वार में जहां बारिश आंधी–अंधड़ से दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा ।

MEDIA LIVE : उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए ECI ने कार्यक्रम किया जारी !

रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक चला अंधड़ और बारिश का दौर जानलेवा भी साबित हुआ। हरिद्वार जिले के लक्सर में बाइक सवार युवक पर पेड़ गिर गया, जबकि नारसन में एक युवक अंधड़ में उड़ी टिन शेड की चपेट में आ गया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

MEDIA LIVE : उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए ECI ने कार्यक्रम किया जारी !

साढ़े चार घंटे तक अंधड़ चलने और तेज बारिश होने से कृषि व बागवानी को भी व्यापक नुकसान हुआ है। इसका असर हवाई सेवा पर भी पड़ा। दिल्ली से देहरादून आने वाली चार फ्लाइट रद की गईं, जबकि विभिन्न स्थानों से सात फ्लाइट देरी से पहुंचीं। केदारनाथ हेलीसेवा पर भी मौसम का असर पड़ा।

MEDIA LIVE : UTTARAKHAND : गेंहू खरीद : तय मूल्य पर 20 रुपए बोनस का G.O. जारी !

रविवार को रात करीब साढ़े 12 बजे मैदानी इलाकों में 70 से 80 कि.मी. प्रति घंटा की गति से अंधड़ चलना शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहा। वहीं, चार धाम और हेमकुंड साहिब में चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

MEDIA LIVE : Uttarakhand: क्यों बढ़ रहा देह व्यापार का धंधा ?

प्रदेश में सबसे अधिक 52.2 मिमी बारिश पिथौरागढ़ के बैरीनाग में दर्ज की गई। मसूरी में 42.1 मिमी व चमोली जिले के गैरसैंण में 33.8 मिमी बारिश हुई है।

MEDIA LIVE : अगर आप मांसाहारी हैं, तो ये खबर आपके लिए है !

लक्सर में अंधड़ से एक युवक सुमित की बाइक पर पेड़ गिर गया। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे नारसन के ब्रह्मपुर जटगांव में सुदेश पर टिन शेड गिर पड़ा। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

MEDIA LIVE : वैध रिश्तों में अवैध संबंध और फिर कत्ल !

करीब 500 गांवों में आठ से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। रुड़की के सबसे ज्यादा 213 गांवों में आपूर्ति बाधित हुई। 105 गांवों में पेयजल लाइन के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। वहीं, दो हजार हेक्टेयर क्षेत्र में आम, लीची व अन्य फलों की बागवानी को नुकसान पहुंचा है।

MEDIA LIVE : CRIME NEWS UTTARAKHAND : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का रैकेट, 6 गिरफ्तार !

ओलावृष्टि और बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 90 किमी प्रति घंटा की गति से अंधड़ चल सकता है।

MEDIA LIVE: भंवर एक प्रेम कहानी: वर्दीधारी अधिकारी की लिखी प्रेमकथा पढ़ना दिलचस्प : पूर्व डीजीपी की किताब को लेकर सीएम धामी

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*