उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : वैध रिश्तों में अवैध संबंध और फिर कत्ल !

मीडिया, लाइव, काशीपुर : पुलिस ने 20 मई 2022 को प्रतापपुर में खाली प्लाट में मिली ब्रजमोहन की लाश के मामले में उसकी हत्या का खुलासा करते हुए उसके सगे भांजे और पत्नी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने कोतवाल को पांच हजार का ईनाम घोषित किया।

MEDIA LIVE : CRIME NEWS UTTARAKHAND : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का रैकेट, 6 गिरफ्तार !

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कल 21 मई करे बुद्ध सिंह पुत्र शिवचरन सिंह, निवासी ग्राम गोपीपुरा ने काशीपुर कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई बृजमोहन जिसे दिनांक 20.05.2022 को उसके भान्जे सौरभ ने अपने साथ बैठकर शराब पिलाई उसके बाद बृजमोहन को पत्थर तथा डण्डों से सर कुचलकर एवं गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बुद्ध सिंह की तहरीर के आधार एफआईआर सं. 279/2022 धारा 302 आईपीसी बनाम सौरभ दर्ज की गई।एसएसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर हत्या के खुलासे के लिए एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ काशीपुर के निकट निर्देशन में कोतवाल काशीपुर की अध्यक्षता में पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते घटनास्थल के आने जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसके बाद नामजद अभियुक्त सौरभ पुत्र नरेश सिंह निवासी मौ. मुरादपुर, जिला हापुड़ हाल निवासी गौशाला, हेमपुर डिपो, काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर गौशाला, हेमपुर डिपो की गली से पकड़ कर थाने लाया गया।

MEDIA LIVE : Analysis: केंद्र सरकार न हुई उदार तो पांच साल में 25 हजार करोड़ के नुकसान के लिए उत्तराखंड रहे तैयार

पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सौरभ ने बताया कि मृतक बृजमोहन मेरा सगा मामा था, जिसने मेरठ की लड़की प्रीत कौर, जिसका ननिहाल हमारे गांव में ही था, से प्रेम विवाह किया था। मामा बृजमोहन मामी प्रीत कौर उर्फ लाडो को शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। मार्च 2021 को मैं मामी के घर गया था, मामी घर पर अकेली थी। वह मेरे साथ अश्लील हरकतें करते हुये छेड़खानी करने लगी। इसके पश्चात हम दोनों में अवैध सम्बन्ध बन गये। मौका देखकर हम दोनों मिलते रहते थे। मई 2021 में मेरा फोन घर पर छूट गया जिसमें हम दोनों की रोमटिंक बातें मेरी मां व मेरी बहन ने सुन ली और ये बात मामा को बता दी।सौरभ ने बताया कि मामा ने मुझे बहुत डांट लगाई और मामी के साथ मारपीट की । इसके पश्चात भी हम दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे तो मेरी मामी कहती थी इससे मेरा पीछा छुड़वा दो । करीब एक डेढ़ सप्ताह पूर्व मैंने तथा मामी प्रीती कौर उर्फ लाडो ने मिलकर मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक 20 मई को मैंने मामा को फोन करके शराब पीने के लिये बुलाया। शराब पीने के बाद मामा काफी नशे में हो गया तो मैंने मौका पाकर पास में पड़े पत्थरों से मामा के सिर पर गम्भीर प्रहार करने के बाद अपना लोअर खोलकर उससे मामा की गला घोट कर हत्या कर दी तथा घटना में प्रयुक्त कपड़े नहर किनारे कूड़े के ढेर में छिपा कर रख दिया एवं पत्थरों को नहर में डाल दिया।इन सभी आला ए कत्ल को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया तथा अभियोग में धारा 201/120 बी आईपीसी की धारा बधाई गयी और अभियुक्ता प्रीती कौर को भी धारा 120 बी आईपीसी में गिरफ्तार किया गया ।

MEDIA LIVE : Dehradun Crime News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

घटना के महज 9 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने पर एसएसपी ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को 5000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

MEDIA LIVE : खबर गोपेश्वर से : नेशनल मेडलिस्ट का भव्य स्वागत

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*