उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE: एक बेटी की कलंक कथा : पिता पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, दो साल बाद मिला न्याय !

मीडिया लाइव, देहरादून : कब किसकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाये कहा नहीं जा सकता। लेकिन कहते हैं, बेटियां पिता की दुलारी होती हैं। उन्हें सुरक्षा का सबसे अधिक एहसास दिलाने वाला रिश्ता होता है बाप बेटी का। लेकिन जब बचपन से नाजों पली बेटी थोड़ा सा होस संभालने के बाद ही होश खो दे और पिता को शर्मसार करने पर आमादा हो जाए तो फिर कहने को कुछ बाकि नहीं होता। यहाँ एक बेटी ने अपने पिता पर ऐसा ही घिनौना आरोप मढ़ दिया। उसे ज़रा भी शर्म और भय नहीं लगा कि वो आखिर इतना घटिया और निर्मम आरोप अपने पिता पर लगा सकती है। जिसके बाद पिता को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा, लेकिन कहते हैं न कि देर से ही सही लेकिन साँच को आंच नहीं आ सकती , और ऐसा ही शर्मसार पिता समाज में अपनी जीवन भर की और पुरखों की कमाई इज्जत को गंवा बैठा था, लेकिन अब उसे न्याय मिल गया है। अदालत ने उसे बाइज्जत बरी करने का आदेश दिया है।

MEDIA LIVE : एससी भोजन माता के हाथ का खाना नहीं खाने का मामला !

जी हाँ ! एक कॉनकिनी बेटी ने अपने दोस्त को बचाने के लिए अपने ही पिता पर ही दुष्कर्म का घिनौना आरोप लगाया था। मामला करीब दो साल पुराना है। जिसमें मुकदमा चल रहा था, लेकिन अब जाकर कोर्ट ने बेटी के लगाए इस कलंक से पिता को मुक्त कर दिया है। पूरे केस कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि पीड़िता ने अपने पिता से नफरत के चलते यह आरोप लगाया। विशेष जज पाक्सो मीना देऊपा की कोर्ट ने पिता को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया।

MEDIA LIVE : ऐसे ही जनसहयोग से सुधरेगी पर्यटन प्रदेश की छवि, व्यवहारिक अफसरों को मौका मिले तो मुमिकिन है हर लक्ष्य !

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और फिर मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। इन बयानों में वह अपने मौखिक बयानों से पलट गई। उसने आरोपियों में से एक युवक को दोस्त बताया था। बताया था कि वह उससे शादी करना चाहती है। पीड़िता ने अपने पिता पर आरोप लगाया कि वह उससे कई महीनों से दुष्कर्म करता आ रहा है।

MEDIA LIVE : नवजोत सिंह सिद्धू पर सुप्रीम कोर्ट ने बदला अपना फैसला, दे दी सजा

इसके बाद अब वह इन युवकों को फंसाने की बात कर रहा था। इन बयानों के बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता को दुष्कर्म का आरोपी मानते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। ट्रायल शुरू हुआ, तो करीब सात गवाह पेश किए गए। इसके बाद बचाव पक्ष की दलीलों को भी कोर्ट ने सुना। कोर्ट ने माना कि पीड़िता के बयानों में विरोधाभास है। पीड़िता आरोपियों में से एक से शादी करना चाहती थी। उसके पिता ने जब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो पीड़िता ने उसे बचाने के लिए अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में संदेह का पूरा लाभ पीड़िता के पिता को देते हुए कोर्ट ने उसे बरी कर दिया।

MEDIA LIVE : दिनेशपुर व गदरपुर में चोरी का आरोपी व गहने खरीदने वाला ज्वैलर्स गिरफ्तार

जिस युवक के खिलाफ पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था, उससे वह शादी कर चुकी है। यह शादी भी उसने कोर्ट के ट्रायल के दौरान ही की। वर्तमान में पीड़िता अपने पति के साथ रह रही है।

MEDIA LIVE : HARDIK PATEL RESIGN : गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*