उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : तीन दिन से लापता युवक की लाश बरामद , आरोपियों ने किया गुनाह कबूल!

मीडिया लाइव, रुद्रपुर: तीन दिनों से घर से गायब युवक का शव भगवानपुर के पास झाड़ियों से बरामद हुआ. युवक का गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल की। मामले में अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। वहीं, दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

MEDIA LIVE: एक बेटी की कलंक कथा : पिता पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, दो साल बाद मिला न्याय !

जानकारी के मुताबिक यहाँ एनएच-74 रुद्रपुर-काशीपुर रोड स्थित भगवानपुर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में नग्न अवस्था में एक युवक का मर्डर कर बॉडी फेंकने की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। लाश दो से तीन दिन पुराणी बताई जा रही है। मृतक के चेहरे पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया है। आशंका जताई जा रही है उसकी गला दबा कर हत्या की गई और धारदार हथियार से उसका चेहरा काटा गया है। जानकारी के मुताबिक, सद्दाम पिछले तीन दिनों से घर गायब चल रहा था। सद्दाम ढोल बजाने का काम करता था। पिछले तीन दिनों से सद्दाम घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया।

MEDIA LIVE: एक बेटी की कलंक कथा : पिता पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, दो साल बाद मिला न्याय !

कल देर रात परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए मोहल्ले के कुछ युवकों पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई थी. जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवक गंगा राम और शाहनवाज से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सद्दाम की हत्या करने की बात कबूल ली.दोनों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या में शामिल अभी और भी नाम सामने आएंगे. सीओ अभय कुमार ने कहा कि कल परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की तहरीर दी थी और मोहल्ले के कुछ युवकों पर उसकी हत्या की आशंका जताई थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ सद्दाम की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

MEDIA LIVE : ऐसे ही जनसहयोग से सुधरेगी पर्यटन प्रदेश की छवि, व्यवहारिक अफसरों को मौका मिले तो मुमिकिन है हर लक्ष्य !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*