नेशनल ग्लोबल न्यूज़मनोरंजन-लाइफ-स्टाइल

MEDIA LIVE : Singer KK Dies: अननेचुरल डेथ की आशंका को लेकर केस दर्ज, कोलकाता एयरपोर्ट पर सिंगर को बंदूक की सलामी देगी पश्चिम बंगाल सरकार

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। इस बीच, केके की अचानक हुई मौत को लेकर अननेचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगर केके के निधन पर परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता एयरपोर्ट पर गायक केके को बंदूक की सलामी देगी।

MEDIA LIVE : समय रहते फ्री होल्ड करवा लें, फिर नहीं मिलेगा मौका !

बता दें कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक स्टेज पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

MEDIA LIVE : समय रहते फ्री होल्ड करवा लें, फिर नहीं मिलेगा मौका !

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगर केके की मौत को लेकर न्यू मार्केट थाने में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर केके के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

MEDIA LIVE : नई पहल: अफसर करें जिलों में सहकारिता संवाद : डॉ. धन सिंह रावत

आज होगा पोस्टमार्टम, कोलकाता पहुंचा परिवार

ऐसा कहा जा रहा है कि डॉक्टर केके का पोस्टमार्टम आज करेंगे, ताकि उनकी मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से होने का संदेह है। वहीं, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केके को रात 10 बजे के बाद अस्पताल लाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सिंगर का परिवार बुधवार को कोलकाता पहुंच चुका है।

MEDIA LIVE : पद्मश्री कल्याण सिंह रावत का नागरिक अभिनंदन

बताया जा रहा है कि लाइव कन्सर्ट के बाद होटल पहुंचने के बाद वह भारी महसूस कर रहे थे, इसके बाद वह अचानक गिर गए। हालांकि कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि केके लाइव कन्सर्ट के दौरान ही असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने रोशनी की चकाचौंध के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने अपने कन्सर्ट के बीच में एक ब्रेक भी लिया था, लेकिन बदकिस्मती को इसे रोका नहीं जा सका.

MEDIA LIVE : पद्मश्री कल्याण सिंह रावत का नागरिक अभिनंदन

 

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*