उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE: अपने ही गांव की नाबालिग से किया दुष्कर्म, धूमाकोट पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार !

मीडिया लाइव, धूमाकोट/पौड़ी: 18 जुलाई को एक स्थानीय निवासी ने धुमाकोट पुलिस थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी कि गांव के दो लड़के अनिल और आशीष ने उनके घर में घुसकर मौके का फायदा उठाकर उनकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष में प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर में मु.अ.सं.-16/2022, धारा-376/506/120 (बी) भादवि, 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अनिल एवं आशीष पंजीकृत किया ।

उक्त अभियोग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान ने महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष धुमाकोट को निर्देशित किया गया था।

मामले की संवेदनशीलता को और पुलिस कप्तान के सख्त निर्देशों की तामील के लिए अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी और पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने अथक प्रयास और पतारसी सुरागरसी कर सोमवार 18 जुलाई को मामले के दोनों आरोपी अनिल और आशीष को धुमाकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनो अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाने की कोशिश कर रही है।

पंजीकृत अभियोगः

मु.अ.सं.-16/2022, धारा-376/506/120 (बी) भादवि, 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अनिल एवं आशीष।
अभियुक्तों का नाम पताः-
आशीष सुंद्रियाल पुत्र राम बिहारी सुंद्रियाल निवासी- ग्राम-डूंगरी।
अनिल कुमार उर्फ धनी पुत्र रेवाधर, निवासी- ग्राम-डूंगरी।

पलिस टीमः एसआई आर.के जयाड़ा महिला उपनिरीक्षक रीना वर्म, सिपाही मुकेश चांद, दीपक चंद, मुकेश, संजय तोमर शामिल रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*