उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : Dehradun Crime News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

मीडिया लाइव, देहरादून : अस्थाई राजधानी के प्रेम नगर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। पूरे प्रकरण के सामने आने और पुलिस के पास आने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

MEDIA LIVE: भंवर एक प्रेम कहानी: वर्दीधारी अधिकारी की लिखी प्रेमकथा पढ़ना दिलचस्प : पूर्व डीजीपी की किताब को लेकर सीएम धामी

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि साल 2015 में उसकी मुलाकात जीएमएस रोड निवासी मनीष कुमार सोलंकी से हुई थी। मनीष ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने भी हामी भर दी। आरोप है कि इसके बाद युवक, युवती को अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। विश्वास बढ़ाने के लिए 2017 में आरोपित ने अपने पिता की कंपनी में युवती को निदेशक बना दिया। इसके बाद युवती की संपत्ति और उसके बैंक खाते में जो भी धनराशि थी उसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा दिया।

MEDIA LIVE : सच में तम्बाकू मुक्त हो पायेगा उत्तराखंड : बैठकों और कोशिशों का दौर जारी

छुपाया पहले से शादी होने का सच

बीते बरस 19 अगस्त (2021) को युवती को पता लगा कि आरोपित पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद उसने आरोपित से संपर्क करना बंद कर दिया और अगस्त 2021 को एक व्यक्ति से शादी कर ली। लेकिन वह उसे इसके बावजूद परेशान करने से बाज नहीं आया। बल्कि निजी पलों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के नाम की आयद में ब्‍लेकमेल करने लगा। समझाने और कई बार चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं माना और लगातार पीड़िता को यह कहकर ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया कि उसके पास युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो है, जिसे वह वायरल कर देगा। 29 अप्रैल को आरोपित ने उसे यह कहकर अपने घर बुलाया कि वह सारी फोटो व वीडियो डिलीट कर देगा।

MEDIA LIVE : खबर गोपेश्वर से : नेशनल मेडलिस्ट का भव्य स्वागत

निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की दी धमकी

इतना ही नहीं घर पहुंचने पर आरोपित ने युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी कि यदि वह उसके पास नहीं रही तो उसकी निजी फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

MEDIA LIVE : तीन भाइयों को अदालत ने सुनाई मौत और अर्थदंड की सजा !

 

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*