उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : पूर्व सैनिक हुआ नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी का शिकार

मीडिया लाइव , नैनीताल : यहाँ गुलरभुज क्षेत्र के एक पूर्व सैनिक इंदर सिंह ने हल्द्वानी के एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। नौकरी के नाम पर झांसा देकर रुपये ठगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। लेकिन बावजूद इसके लोग नौकरी के लालचा में आ कर ठगी के शिकार हो जाते हैं।

MEDIA LIVE : पर्स लूट कर भाग निकले , पुलिस ने दबोचे

पूर्व सूबेदार इंदर सिंह राठौर पिछले 10 वर्षों से गूलरभोज नवीन मंडी स्थल में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस आदि सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं। उनका आरोप है कि 2017 में गदरपुर के एक वैवाहिक समारोह में उनकी मुलाकात हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि उसकी देहरादून सचिवालय में उच्चाधिकारियों से अच्छी पहचान है। वह शिक्षित बेरोजगारों को आसानी से नौकरी दिलवा सकता है।

MEDIA LIVE : रेस्टोरेंट यात्रियों से नहीं वसूलेंगे सर्विस चार्ज, स्कूलों-कॉलेजों में बनेगी पार्किं
पूर्व सूबेदार का आरोप है कि कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति ने उनके वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि लगभग एक दर्जन युवाओं ने उसके बताए गए बैंक खाते में 40 लाख रुपये जमा करने के साथ उसे शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र भी दे दिए। कुछ समय तक युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा व धमकाने लगा। पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व सूबेदार ने आरोपी के खिलाफ गदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

MEDIA LIVE : मैक्स खाई में गिरी, छह की मौत, पांच लोग घायल

ठगी के शिकार युवाओं में बेरीनाग (पिथौरागढ़) के पवन बिष्ट, रीमा बागेश्वर के भास्कर सिंह, कमल सिंह, हीरा सिंह व दिनेश सिरोला, बरहनी के वीरेंद्र यादव व बलवीर सिंह, कुंडेश्वरी के रजत चौहान, कपकोट के दीपक कोश्यारी, गूलरभोज के इंदर सिंह व खेम सिंह, बाजपुर के पुनीत शर्मा, यूपी के बिजनौर के शिवम चौहान आदि शामिल हैं। पूर्व सूबेदार ने बताया कि वह काफ ी समय से आरोपी से मिलने व फ ोन पर बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह नहीं मिल रहा है।

MEDIA LIVE : कर्मचारी धरने पर: सीएम आवास की ओर कूच, पुलिस से नोकझोंक, आरोप- गर्भवती के पेट पर महिला पुलिसकर्मी ने रखा पैर

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*