उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़संस्कृति-पर्यावरण

MEDIA LIVE : ईद और अक्षय तृतीया ने भी पेश की सौहार्द की मिशाल , आज मनाया जाएगा ईद और अक्षय तृतीया का त्योहार

मीडिया लाइव, देहरादून : हिन्दू मुस्लिमों का त्यौहार ईद-उल-फितर और सनातनियों का अक्षय तृतीया का पावन पर्वआज ही मनाया जाएगा। इसी वजह से सोमवार को शहर के मुख्य बाजार खरीदारों से गुलजार रह। दोनों सम्प्रदायों के दो बड़े त्यौहार एक साथ आने से बाजारों में अच्छी खासी भीड़ जुटी। कारोबारियों ने इसका भरपूर फायदा उठाया।

MEDIA LIVE : मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भाई शनिदेव और मायकेवासियों ने किया विदा

गौलतलब है बीते दो साल से कोरोना महामारी के कारन त्योहारों और बाजारों पर निगेटिव असर दर्ज किया गया। लेकिन इस बार कुछ रहत और महामारी के कम असर के चलते कारोबार अच्छा रहा और लोगो की भीड़ भी देखी गयी। इस बार दोनों पर्वों को लेकर लोगों में उत्साह है। इस साल लोग ईद पर कपड़े, ड्राई फ्रूट्स, सजावटी व इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही अक्षय तृतीया पर भी लोग सोना-चांदी की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। इससे शहर के बाजारों में रौनक होने के साथ अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मेसोन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बीते दो साल के मुकाबले अबकी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। लोग सोने के साथ चांदी और हीरे के आइटम भी खरीद रहे हैं।

MEDIA LIVE : GOOD NEWS : कर्मचारियों को महंगाई से मिलेगी कुछ राहत, डीए की फाइल तैयार, पढ़िए प्रस्ताव को लेकर पूरी जानकारी

सहालग का सीजन होने से अभी से बाजार में आभूषणों की अच्छी खासी डिमांड है। नए हल्के वजन की ज्वेलरी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। उधर, नायब सुन्नी शहर काजी अशरफ हुसैन कादरी ने समुदाय के लोगों से अपील की कि शांतिपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार मनाएं। बताया कि दो मई को 30वां रोजे के साथ शव्वाल की पहली तारीख मंगलवार यानी आज होगी। शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है। कादरी ने समुदाय के सभी लोगों से शांति और सादगी से ईद का पर्व मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने ईदगाह के रास्ते में और घर लौटते समय भी शांत रहने का आह्वान किया है।

MEDIA LIVE : आठ साल के मोदी के ‘कुशासन’ ने बर्बाद कर दिया देश को : राहुल गाँधी

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त भी होता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज व पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि तीन मई को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर तीन राजयोग बनने से यह और भी खास हो गया है। अक्षय का मतलब है कि जिसका क्षय न हो। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कामों का क्षय नहीं होता या इस दिन किए गए कर्म बहुत ज्यादा लाभ देते हैं, इसलिए इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, पूजा-पाठ करने, दान करने, खरीदारी करने का बहुत महत्व है।

MEDIA LIVE : सरे आम पत्नी ने पति की कर दी यहां कुटाई, पुलिस ने किया बीच बचाव !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*