उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE : GOOD NEWS : कर्मचारियों को महंगाई से मिलेगी कुछ राहत, डीए की फाइल तैयार, पढ़िए प्रस्ताव को लेकर पूरी जानकारी

मीडिया लाइव, देहरादून : राज्य सरकार के स्तर पर भी डीए को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया। बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे कर्मचारी भी डीए से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बांधे हुए हैं।

MEDIA LIVE : चंपावत उपचुनाव: तारीख का हुआ एलान, 31 मई को होगा मतदान

राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई से कुछ राहत मिल सकती है। वित्त विभाग ने तीन फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने की फाइल तैयार कर दी है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दे दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते तक आदेश जारी हो सकते हैं।

MEDIA LIVE : सीएम ने शासन और प्रशासन से वनाग्नि की घटनाओं पर सख्त हिदायत दी !

केंद्र सरकार ने मार्च में एक जनवरी 2022 से तीन फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार के स्तर पर भी डीए को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया। बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे कर्मचारी भी डीए से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बांधे हुए हैं।

MEDIA LIVE : युवक की गला रेत कर हत्या का सनसनी खेज वारदात !

इधर, वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, डीए का आदेश अब तक जारी हो जाता लेकिन वित्त विभाग में सचिव वित्त को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। हाल ही में तबादला आदेश में सचिव वित्त की जिम्मेदारी भी तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, डीए के फाइल वित्त विभाग से होते हुए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गई है। उनका अनुमोदन प्राप्त होते ही डीए के आदेश जारी हो जाएंगे।

MEDIA LIVE : दर्दनाक हादसा : मैक्स दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 9 घायल

तीन फीसद बढ़ने से 34 फीसद हो जाएगा डीए

वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों का डीए 31 फीसद है। तीन फीसद डीए बढ़ने से यह 34 फीसद हो जाएगा।

पौने तीन लाख कर्मचारी-पेंशनरों को मिलेगा फायदा

तीन फीसद डीए का लाभ राज्य सरकार के करीब पौने तीन लाख कर्मचारी व पेंशनरों को मिलेगा। बाद में सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। राज्य में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी व सवा लाख पेंशनर हैं।
MEDIA LIVE : हर जगह चर्चा : हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों को दिया ईद का ऐसा तोहफा

1000 रुपये से 5000 रुपये तक फायदा

वित्त विभाग को सूत्रों के मुताबिक, तीन फीसदी डीए जारी होने से कर्मचारियों को उनके वेतन में न्यूनतम 1000 रुपये से 5000 रुपये से अधिक की धनराशि का फायदा होगा।

MEDIA LIVE : मसूरी के पर्यटन व्यवसाइयों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कि जाएं: डीएम देहरादून

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*