नेशनल ग्लोबल न्यूज़शिक्षा-खेल

MEDIA LIVE : नकल करते पकड़े छात्र: दून स्कूल में पढ़ रहे केंद्रीय मंत्री के बेटे और पूर्व सीएम के नाती पर कार्रवाई, आप नेता के ट्वीट के बाद गरमाया मामला

मीडिया रिपोर्ट : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक ट्वीट कल से खूब सुर्ख़ियों में है। यह जुड़ा है एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व सीएम के नाती के दून स्कूल में एग्जाम में नक़ल करने के मामले से। इसके बाद मामला गरमा गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे और पूर्व सीएम के नाती के नकल करते पकड़े जाने के बाद प्रिंसिपल ने कार्रवाई तो की, लेकिन दबाव बनाकर कार्रवाई रोक दी गई। उधर, फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने भी इस पर रिट्वीट किया।

MEDIA LIVE : झाझरा वन क्षेत्र में सुअरो का आतंक, क्षेत्रीय लोगों को कर रहे हैं घायल

विश्व प्रसिद्ध द दून स्कूल में पढ़ रहे एक केंद्रीय मंत्री के बेटे और एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाती पर स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई की है। दिनभर उनके नकल में पकड़े जाने की चर्चा का खंडन करते हुए स्कूल प्रशासन ने स्वीकारा कि हॉस्टल से जुड़े नियमों का मामूली उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

MEDIA LIVE : कोरोना महामारी कारण दो साल बाद धूमधाम से संपन्न हुआ आईआईएम काशीपुर का दीक्षांत समारोह

शुक्रवार को दिनभर एक केंद्रीय मंत्री के बेटे और एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाती के दून स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने की चर्चाएं सोशल मीडिया में चलती रही। चर्चा इस बात की भी थी कि दोनों छात्रों को स्कूल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है लेकिन दबाव में कार्रवाई वापस ले ली गई।

MEDIA LIVE : नोडल अफसर शैलेन्द्र नेगी ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, यात्रियों से भी ली फीडबैक

शाम को स्कूल प्रशासन की ओर से सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया गया। स्कूल पीआरओ कीर्तिका जुगरान की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्म में प्रकाशित खबर तथ्यात्मक रूप से गलत है। दो छात्रों पर हॉस्टल के नियम तोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। यह स्कूल के नियम-नीति से जुड़ी एक सामान्य प्रक्रिया है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करने की सूचना का भी खंडन किया है।

MEDIA LIVE : भगवान भरोसे चारधाम यात्रा : खामियों से नाराज राजेंद्र सिंह, पानी की बोतल 100 रुपये में मिल रही..

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*