उत्तराखण्ड न्यूज़

गाड़ी पार्क करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत , तीन घायल

मीडिया लाइव, देहरादून : 18 दिसंवार की दरमियानी रात में स्कॉर्पियो गाड़ी UK07FX 1009 जो देहरादून से धनोल्टी जा रही थी, जिसमें 5 लोग सवार थे, धनोल्टी कैसेल रेस्टोरेंट पर अपनी गाड़ी को पार्क करते हुए रेस्टोरेंट में बगल में पार्किंग स्थल पर आगे जगह का अंदाजा न लगने पर गाड़ी पर चालक ने नियंत्रित खो दिया और पार्किंग स्थल की बेरीकेट तोड़कर पार्किंग से गाड़ी नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई व तीन व्यक्ति घायल हो गए घायलों को तत्काल इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए. वहीं, गोलीबारी में दो जवान घायल भी हो गए।

प्राथमिक रूप से जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण प्रथमदृष्टया व आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर वाहन चालक द्वारा रेस्टोरेंट के बगल में पार्किंग स्थल पर गाड़ी पार्क करते समय पार्किंग स्थल का अंदाजा न लगाने के फलस्वरुप पार्किंग की बेरिकेट तोड़कर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटना होना पाया गया है, घटना के कारण की विस्तृत जानकारी की जा रही है।

दुर्घटना में हरपाल सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह पवार उम्र 46 वर्ष और दिलीप सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह पवार उम्र 48 वर्ष निवासी गण कंडीसौड़ विकोल टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। जबकि वीरेंद्र सिंह पुत्र शूरवीर सिंह उम्र 46 वर्ष, दीवान सिंह पवार पुत्र अवल सिंह पवार उम्र 54 वर्ष निवासी गण कंडीसौड़ विकोल टिहरी गढ़वाल। विजय लाल पुत्र स्वर्गीय संतू लाल उम्र 40 वर्ष निवासी धरासू उत्तरकाशी के रहने वाले हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*