नेशनल ग्लोबल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, तलाशी जारी

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कादर बेहिबाग इलाके में बुधवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पांच आतंकवादी मारे गए। इस गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इलाके आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही संयुक्त टीम विशिष्ट स्थान के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए. वहीं, गोलीबारी में दो जवान घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कुलगाम जिले के कद्दर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल कार्रवाई में जुटे हैं। ‘ सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कादर, कुलगाम में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर, आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। ऑपरेशन जारी है। एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*