उत्तराखण्ड न्यूज़

विश्व एड्स दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज परसुंडाखाल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र–छात्राओं व स्थानीय नागरिकों को एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारण, उसके फैलने के तरीके, रोकथाम के उपाय एवं संक्रमित व्यक्तियों से संवेदनशील व्यवहार अपनाने से जुड़ी  जानकारी दी गयी।

सोमवार को आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम ने बताया कि एड्स से संबंधित कई भ्रांतियाँ समाज में अब भी मौजूद हैं, जिन्हें विज्ञान और जागरुकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकार सुरक्षित हैं और उनके प्रति भेदभाव अस्वीकार्य है।

उन्होंने समाज में सकारात्मक सोच और सहयोगपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी । कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं जागरुकता संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. सुमित एवं डॉ. कंचन, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समन्वयक श्वेता गुसाईं, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू, अधिकार मित्र सावित्री देवी व मनोज पाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*