जन समस्याएं

मोबाइल कनेक्टिविटी सुधार को लेकर डीएम के कड़े निर्देश

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को एनआईसी कक्ष में नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों को लेकर संबंधित विभागों एवं नेटवर्क कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि जहां-जहां नेटवर्क कम या बाधित है, उन क्षेत्रों का सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय।जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व गांवों एवं ग्राम पंचायतों में नेटवर्क की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि जनपद के समस्त गांवों की सूची अक्षांश तथा देशांतर के साथ तैयार कर नेटवर्क कंपनियों के साथ साझा करें, ताकि समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी ऑपरेटरों को भी निर्देश दिए कि उक्त सूची के अनुसार जिले के सभी राजस्व गांवों में सर्वे की कार्रवाई करें, जिसके बाद प्रति सत्यापन किया जा सके और उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने सभी चिन्हित शैडो क्षेत्रों में नेटवर्क उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने उन्होंने बीएसएनएल को निर्देशित किया कि नए स्थापित चार टॉवरों के संचालित न होने के कारणों की पहचान कर विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल संचालित कराए जाएं।जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की समीक्षा भी की गयी तथा थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा, खिर्सू के गोदा, रिखणीखाल के द्वारी, पाबौ के सांकर, यमकेश्वर के जुलेड़ी, कोट के व्यासघाट सहित अन्य गांवों में नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए।

कोटद्वार क्षेत्र में बंद पड़े इंडस कंपनी के झुके हुए टॉवर पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित कंपनी को टॉवर तत्काल हटाने की कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने भारत नेट परियोजना के तहत गांवों में बिछायी जा रही ऑप्टिकल फाइबर व्यवस्था की अद्यतन जानकारी लेते हुए जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं बीएसएनएल को फील्ड रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, डीजीएम बीएसएनएल जय सिंह चौहान, एजीएम बीएसएनएल हरप्रीत सिंह, सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण रणवीर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*