मनोरंजन-लाइफ-स्टाइल

MEDAI LIVE: कियारा आडवाणी ने खोले Sushant Singh Rajput की जिंदगी के कई राज, बोलीं- बस 2 घंटे सोते थे और…

मनोरंजन डेस्क : भूल भुलैया 2 के प्रमोशन के लिए कियारा आडवाणी जुटी हुई हैं। इस दौरान वह कई बातें करती हैं। अब एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी के कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया है कि वो सिर्फ 2 घंटे सोते थे।

MEDIA LIVE : WEATHER UTTARAKHAND : इन जिलों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, भरी गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiya 2) 20 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान कियारा ने अपने को-स्टार और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। बता दें, फिल्म एम.एस.धोनी में सुशांत और कियारा ने साथ काम किया था। फिल्म में दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले और बताया कि एक्टर सिर्फ 2 घंटे सोया करते थे। इसके पीछे खास वजह थी, तो चलिए आपको बताते हैं कियारा ने और क्या कहा है।

MEDIA LIVE : खूब फल फूल रहा है देहव्यापार का गोरख धंधा, बड़ी संख्या में युवक-युवतियां गिरफ्तार

काफी तेज दिमाग वाले थे सुशांत

कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका दिमाग काफी तेज था। वो अपने पास एक डायरी रखा करते थे, जिसमें उन्होंने धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लिखा था। सुशांत अपना रोल निभाने से पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करते थे और सबकुछ याद रखते थे।

MEDIA LIVE : Murder In Haldwani: मंगलपड़ाव में पुलिस चौकी के पास मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या, युवक ने दी थी जान से मारने की धमकी

सिर्फ दो घंटे सोते थे सुशांत

कियारा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दिन में सिर्फ दो घंटे सोया करते थे और अगले दिन शूटिंग के आ जाते थे। कियारा ने बताया कि मुझे हैरानी होती थी सिर्फ दो घंटे सोकर भी वो इतना एक्टिव कैसे रहते थे। एक बार हमने बात की तब सुशांत ने कहा था कि मानव शरीर को सिर्फ दो घंटे की नींद ही काफी होती थी। इससे ही बॉडी पूरे दिन आराम से चल सकती है।

MEDIA LIVE : ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने किया दावा-‘बाबा मिल गए’; कल कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

सुशांत ने कई अच्छी फिल्मों में किया काम

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को काफी सराहा गया था और एक्टर को इसके लिए बेस्ट एक्टर का स्क्रीन अवार्ड भी मिला था। इसके बाद सुशांत ने छिछोरे, सोनचिरैया, केदारनाथ शुद्ध देसी रोमांस जैसी कई अच्छी फिल्मों में काम किया।

MEDIA LIVE : डीएम ने किया श्रीनगर में विकास कार्यों का धरातलीय निरिक्षण

साल 2020 में कह गए अलविदा

सुशांत सिंह राजपूत जून, साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने सुसाइड किया था और उनकी मौत से हर कोई हैरान था। उनकी मौत की कई दिनों तक जांच भी चली लेकिन इसमें कुछ खास सामने नहीं आया। सुशांत के फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं।

MEDIA LIVE : आशा वर्कर को कहा चोर, कोतवाली में दी गई तहरीर, सीएम से की जायेगी शिकायत !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*