उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : डीएम ने किया श्रीनगर में विकास कार्यों का धरातलीय निरिक्षण

मीडिया लाइव, श्रीनगर/पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज श्रीनगर के गिरी गांव स्थित निर्माणाधीन कूड़ा टचिंग ग्राउण्ड, श्रीनगर-पौड़ी सड़क स्थित केदार फायरिंग के निकट, ऐठाना गांव के निकट व एच.एन.बी के ग्लास हाउस के निकट प्रस्तावित ठंडी सड़क के चिन्ह्ति स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देशित किया कि गिरी गांव में बन रहे कूडा टचिंग ग्राउंड में पीछे की तरफ सुरक्षा दीवार लगावाना सुनिश्चित करें जिससे बरसात के सीजन में भूस्खलन का खतरा न रहे। साथ ही निर्देशित किया की कूडा टचिंग ग्राउण्ड तक आने वाली सड़क को भी ठीक कर लिया जाए।

MEDIA LIVE : कैम्प कर्मचारी की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार ! हरियाणा का है रहने वाला, बाकियों की तलाश जारी !

जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने श्रीनगर में अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण कर सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन टचिंग ग्राउण्ड में समस्त कार्य शीघ्र पूर्ण करवाकर प्लाण्ट प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये जिससे श्रीनगर को कूड़े से निजात मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने श्रीनगर-पौड़ी सड़क स्थित केदार फायरिंग के निकट से प्रस्तावित ठंड़ी सड़क के लिए चिन्ह्ति स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से श्रीनगर को जाम से निजात मिल सकेगी। उन्होंने ऐठाना गांव के निकट व एच.एन.बी के ग्लास हाउस के निकट भी प्रस्तावित ठंडी सड़क के चिन्ह्ति स्थल निaरीक्षण किया। उन्होंने सम्बधित अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रस्तावित सड़क का जियोलाजिकल सर्वे करायें तथा सड़क की डीपीआर तैयार कर लें। उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देशित किया कि एच.एन.बी के अधिकारियोें से वार्ता कर साकारात्मक निर्णय निकालने का प्रयास करें साथ ही सयुंक्त टीम बनाकर प्रस्तावित सड़क सम्बधी निरीक्षण करें।

MEDIA LIVE : आशा वर्कर को कहा चोर, कोतवाली में दी गई तहरीर, सीएम से की जायेगी शिकायत !
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता पी.एस. बृजवाल, ई.ई लोनिवि आर.पी नैथानी, सहित सम्बधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

MEDIA LIVE : अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, कार दुर्घटना में हुई मौत

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*