संस्कृति-पर्यावरण

गंगा संरक्षण समिति: स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज ट्रीटमेंट, प्रदूषण नियंत्रण एवं जन-जागरूकता पर फोकस

मीडिया लाइव, चमोली : जिला गंगा संरक्षण योजना के अंतर्गत शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों जैसे नदी तटों की स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज ट्रीटमेंट, प्रदूषण नियंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरों से निकलने वाले नालों को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) मानकों के अनुरूप स्थान चिन्हित कर प्रभावी निपटान सुनिश्चित करने पर बल दिया। नगर निकायों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखा और गीला कचरा अलग-अलग निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान को एनजीटी मानकों के अनुरूप सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित करने और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बायोमेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविन्द बुटोला ने अवगत कराया कि 1 अप्रैल से 22 सितम्बर 2025 तक नगर निकायों द्वारा प्लास्टिक एवं अन्य जीव अनाशित कचरा अधिनियम-2013 के अंतर्गत 282 चालान कर 1,07,700 का अर्थदंड वसूला गया। इसी अवधि में एंटी-लिटरिंग एवं एंटी-स्पिटिंग एक्ट के तहत 535 चालान कर 1,67,300 का अर्थदंड वसूल किया गया। साथ ही प्लास्टिक कम्पैक्ट मशीन से तैयार सामग्री के विक्रय से नगर निकायों ने 9,15,341.75 की आय अर्जित की।

बैठक में डीएफओ सर्वेश दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम मोहम्मद वसीम सहित सभी अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*