सरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE : लॉकडाउन: डीएसओ कोहली ने की कार्रवाई, दी चेतावनी

मीडिया लाइव,पौड़ी: जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए लाॅक डाउन को लेकर जनपद में डीएम डीएस गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचिना के अनुपालन के तहतआज जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली ने क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता तथा निर्देशों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण-चैकिंग अभियान के तहत सस्ते गल्ले एवं परचून की दुकानों में छापा मारी कर 5 दुकानों का चालान किया। जिनमें 2 दुकान नियत समय में बंद रहने, दो दुकानों में रेट लिस्ट न होने तथा एक दुकान में राशन वितरण न किये जाने पर संबंधित दुकानदार के नाम चालान काटा गया है। उन्होने जनपद के दुरस्थ क्षेत्र कालेश्वर, धनाऊ, वणगांव, गुमांई, ल्वाली, उज्याड़ी आदि क्षेत्रों में छापा मारी अभियान चलाया।
जनपद में प्रधामंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को आज 1133.950 कुन्टल चावल निशुल्क वितरण किया गया। जनपद के आन्तरिक गोदामों में स्टाॅक की विवरण दैनिक प्राप्ति 1564.750, वितरण 1133.950 अवशेष 1314.750 कुन्टल चावल। वहीं जनपद में प्रधामंत्री उज्ज्वला योेजना के तहत निशुःल्क गैस वितरण कुल कनेक्शनों की संख्या 18252 कुल बुकिंग 597, निशुल्क वितरण 490 अवशेष 17762।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों-पम्प में दिनांक 6 अप्रैल 2020 को उपलब्धता गेंहू 10892.5 कुन्टल, चावल 13249.87 कुन्टल, चीनी 86.87 कुन्टल, चना दाल 356.34 कुन्टल तथा मसूर दाल 234.3 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईंधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक अवशेष 266015 लीटर है। डीजल दैनिक अवशेष 293874 लीटर है। वहीं घरेलु गैस दैनिक अवशेष 6158 सिलेण्डर है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*