नेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE : COVID 19- 76 दिन बाद लॉकडाउन फ्री हुआ ये शहर

मीडिया लाइव: वैश्विक महामारी #COVID-19 #कोरोना का केंद्र बिंदु रहा चीनी शहर वुहान का आज 76 दिन बाद ताला (#लॉकडाउन) खुल गया है। मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि बुधवार आधी रात के बाद से वहां के लोग लॉकडाउन से आजाद हो गए हैं. आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी से इस शहर को पूरी तरह से लोकडाउन कर दिया गया था, जिसके बाद से शहर की करीब 11 मिलियन जनसंख्या को घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा था. इस शहर में इस बीच कोरोना ने कहर बरपाया और चीनी आंकड़ों के मुताबिक यहां 3300 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई. जबकि 82 हजार से ज्यादा लोग यहां कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ताजा सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कुछ हफ्तो से शहर में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। बीते दो रोज पहले मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया। इस दौरान केवल जरूरी कामो के लिए ही बाहर जान की अनुमति थी। शहर की सीमाओ को सील कर दिया गया था।

जो रिपोर्टें आ रही हैं उससे लग रहा है कि लॉकडाउन की समाप्ति की घोषणा के बाद लोग बेहद खुश हैं. वुहान शहर में यांग्त्जी नदी के किनारे जश्न का आयोजन किया गया। लोग इस दौरान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. लॉकडाउन की समाप्ति से पहले शहर के उच्चाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट्स का दौरा किया और यह सुनिश्चित किया कि शहर लॉकडाउन की समाप्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात ये है कि जो लोग यहां फंसे हुए थे, वे बहुत तेजी से शहर छोड़ रहे हैं..

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*