उत्तराखण्ड न्यूज़

डीएम ने जनपद के 10 आधार सेन्टरो पर दक्ष आपरेटर तैनाती की कवायद शुरू की

मीडिया लाइव, देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में आपरेटर न होने की वजह से निष्क्रिय चल रहे 10 आधार सेन्टरों में आपरेटर रखने की स्वीकृति प्रदान की गई है। चयनित आधार एनरोलमेंट एजेंसी के माध्यम से तहसील/ब्लॉक/नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर पर आधार मशीनों का संचालन किया जा रहा है। संचालित आधार मशीनों के आपरेटर Dissociate/Inactive हो जाने के कारण आधार मशीनों का संचालन नही हो पा रहा था।

जिलाधिकारी ने जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक विकासनगर, विकासभवन कार्यालय, श्यामपुर न्याय पंचायत,ब्लॉक सहसपुर, जिला कार्यालय देहरादून, तहसील डोईवाला, ब्लॉक रायपुर, ग्राम पंचायत रानीपोखरी, नगर पंचायत सेलाकुई में आपरेटर रखने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

आधार सेन्टर सक्रिय न होने की वजह से जनमानस को विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने में आधार अपडेट करने में समस्या उत्तपन्न हो रही थी तथा इसके लिए अन्य सेन्टरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। तहसील, ब्लॉक, जिला कार्यालय, ग्राम पंचायत में अवस्थित आधार सेन्टर सक्रिय नही होने पर जनमानस को हो रही समस्या को मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित आधार सचंालन की कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*